“न जाति | न धर्म | सबके साथ माधव सेना”
माधव सेना का मूल उद्देश्य जाति, धर्म, भाषा और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करना तथा देशभर में एक सशक्त सेवा-नेटवर्क स्थापित करना, जहाँ हर जरूरतमंद को सहायता, सम्मान और उम्मीद मिल सके।
हमारा संकल्प है कि कैंसर, किडनी, लिवर, हृदय रोग, ब्रेन हैमरेज एवं अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को एक मंच पर लाकर उन्हें यथासंभव आर्थिक सहयोग, उपचार संबंधी मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करना। इसके साथ ही, समाज के संवेदनशील नागरिकों, सामाजिक संगठनों, दानदाताओं और सहयोगियों को जोड़कर जरूरतमंदों तक मदद पहुँचाने की एक मजबूत एवं विश्वसनीय व्यवस्था विकसित करना।
माधव सेना केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मानवता के लिए समर्पित एक साझा संकल्प है—जहाँ पहचान जाति या धर्म से नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना से होती है।
आइए, हाथ बढ़ाएँ, उम्मीद जगाएँ और मिलकर ऐसा समाज बनाएँ जहाँ कोई जरूरतमंद अकेला न रहे।